जेवर लेकर ज्वेलर्स संचालक पर फरार होने का आरोप:महोबा में दुकान बंद मिली, मोबाइल भी स्विच ऑफ; पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

Nov 27, 2026 - 11:17
0
जेवर लेकर ज्वेलर्स संचालक पर फरार होने का आरोप:महोबा में दुकान बंद मिली, मोबाइल भी स्विच ऑफ; पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत
महोबा के कबरई कस्बे में नीलू ज्वेलर्स के संचालक नीरज सोनी पर लोगों के गिरवी रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगा है। दुकान बंद है और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कई पीड़ितों ने एसपी को शिकायत देकर जेवर वापस दिलाने और केस दर्ज करने की मांग की। कबरई के किदवई नगर निवासी सीता सेन ने बताया कि उन्होंने 21 अक्टूबर को 50 हजार रुपए उधार लेकर कानों के झाले और कमरबंद गिरवी रखे थे। 29 अक्टूबर को ब्याज समेत पूरी रकम लौटाने के बाद भी उन्हें जेवर वापस नहीं मिले। मोचीपुरा निवासी बड़ी बहू ने बताया कि उन्होंने सोने-चांदी के कई जेवर 40 हजार रुपए में गिरवी रखे थे, जिनमें से 30 हजार रुपए लौटा दिए हैं। बेटी और अन्य लोगों के जेवर भी गिरवी रखे बड़ी बहू के मुताबिक, उनकी बेटी पूनम के जेवर भी 30 हजार रुपए में गिरवी रखे गए थे। विशाल नगर निवासी दिनेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने सोने-चांदी के जेवर 20 हजार रुपए में गिरवी रखे थे। आरोप है कि सलमान, वंदना, रंजना, राजकुमारी और रफीक समेत अन्य लोगों के जेवर भी लेकर ज्वेलर्स संचालक फरार हो गया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पीड़ितों ने नीरज सोनी, गौरव सोनी और पंकज सोनी के खिलाफ केस दर्ज करने और उनके जेवर वापस दिलाने की मांग की है। कबरई थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायतें मिली हैं और उनकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User