बारिश-जलभराव के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:डीएम ने संचारी और जलजनित रोगों से निपटने के दिए निर्देश

Sep 27, 2026 - 19:26
0
बारिश-जलभराव के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट:डीएम ने संचारी और जलजनित रोगों से निपटने के दिए निर्देश
बरेली में लगातार बारिश और जलभराव के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को जलजनित और संचारी रोगों से निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच, उपचार और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने सीएचसी-पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों को दी जा रही सेवाओं की पोर्टल पर अनिवार्य फीडिंग करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ई-संजीवनी और आभा आईडी की भी समीक्षा बैठक में ई-संजीवनी और आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने आभा आईडी बनाने की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लंबित पंजीकरण और भुगतान मामलों का समय से निपटारा करने को कहा। उन्होंने खराब भुगतान वाले आशा केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। दस्तक अभियान के तहत टीबी मरीजों की पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का भी समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User