बारिश में कच्ची छत ढहने से मासूम की मौत:मां-दादा और दो भाई-बहन घायल; जिला अस्पताल में भर्ती

Sep 27, 2026 - 21:03
0
बारिश में कच्ची छत ढहने से मासूम की मौत:मां-दादा और दो भाई-बहन घायल; जिला अस्पताल में भर्ती
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बनगढ़ गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे बारिश के कारण कच्चे घर की छत ढह गई। मलबे में दबकर डेढ़ साल के मासूम रोहन की मौत हो गई। हादसे में उसकी 6 साल की बहन जाहनवी, 4 साल का भाई अजीत, मां प्रतिमा और दादा कालीचरन घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। मलबे में दबे थे परिवार के लोग हादसे के समय परिवार के लोग कच्चे मकान के अंदर थे। अचानक छत गिरने से सभी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। डेढ़ साल के रोहन की मौत अस्पताल में डॉक्टरों ने डेढ़ साल के रोहन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। वहीं घायल मां प्रतिमा, बहन जाहनवी, भाई अजीत और दादा कालीचरन का इलाज चल रहा है। जयकिशन दिल्ली में करता है नौकरी कालीचरन का बेटा जयकिशन दिल्ली में नौकरी करता है। उसका परिवार गांव में ही रहता है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। कुंवरगांव थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि अभी तक थाना पुलिस को इस हादसे की जानकारी नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User