गोरखपुर में 4 साल की बच्ची से गंदी हरकत:स्कूल से लौटते समय वैन चालक ने बैड टच किया, आरोपी गिरफ्तार

Nov 29, 2026 - 19:34
0
गोरखपुर में 4 साल की बच्ची से गंदी हरकत:स्कूल से लौटते समय वैन चालक ने बैड टच किया, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में शनिवार को स्कूल से घर लौटते समय वैन चालक ने 4 साल की बच्ची को बैड टच किया था। इस मामले में आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर शाहपुर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान शाहपुर क्षेत्र के गीता वाटिका निवासी अफरोज अली के रूप में हुई है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके विरुद्ध छेड़खानी, धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानिए पूरा मामला पुलिस के अनुसार, बच्ची का परिवार शाहपुर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता है। बच्ची इलाके के ही एक स्कूल में प्ले-वे में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल से लौटने के दौरान वैन चालक अफरोज ने बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए बैड टच किया। घर पहुंचने के बाद बच्ची रोने लगी। पूछने पर उसने मां को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और स्कूल वैन से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। बच्ची की मां की तहरीर और उसके बयान के आधार पर मुकदमे में कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। इस घटना ने स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर पैरेंट्स की चिंता बढ़ा दी है। खासकर वैन चालक और स्कूल से जुड़े कर्मचारियों की निगरानी तथा बच्चों की सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े हुए हैं। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User