भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत नुक्कड़ नाटक:दुर्गागंज तिराहे पर हुआ आयोजन, जनहित और सेवा का संदेश दिया गया
ज्ञानपुर में भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत दुर्गागंज तिराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने इसके जरिए जनहित और सेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाया। यह अभियान तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जनजागरूकता के लिए चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, ज्ञानपुर मंडल अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, जिला मंत्री पवन दुबे, विमल मिश्रा, सौरभ मालवीय और जिला सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश तिवारी मौजूद रहे। इनके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे। दीपक मिश्रा ने बताया कि अभियान के माध्यम से सेवा और जनकल्याण का संदेश हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने नुक्कड़ नाटक को सीधे संवाद का प्रभावी तरीका बताया और कलाकारों का आभार जताया। उपस्थित लोगों ने नाटक के संदेश को ध्यान से सुना और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)