गोंडा में टीचर पदोन्नति काउंसलिंग स्थगित:बीएसए ने देर रात जारी किए आदेश, शिक्षक संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Nov 27, 2026 - 21:37
0
गोंडा में टीचर पदोन्नति काउंसलिंग स्थगित:बीएसए ने देर रात जारी किए आदेश, शिक्षक संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
गोंडा में परिषदीय जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति और समायोजन के लिए 28 और 29 नवंबर को होने वाली काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से रोक दिया। आदेश में अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है। अचानक लिए गए इस फैसले से शिक्षकों में नाराजगी है। काउंसलिंग की तैयारी कर रहे शिक्षकों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा। 23 नवंबर को BSA कार्यालय पर हुआ था प्रदर्शन इससे पहले 23 नवंबर को बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने पदोन्नति और समायोजन की सूची जारी करने की मांग को लेकर देर रात तक धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद बीएसए ने 26 नवंबर को पदोन्नति सूची जारी करने और 28 व 29 नवंबर को रिक्त पदों के सापेक्ष काउंसलिंग कराने का आदेश दिया था। शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में पदोन्नति सूची जारी होने के साथ काउंसलिंग की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन गोंडा में लगातार देरी की जा रही है। उनका आरोप है कि विभाग की ओर से बार-बार प्रक्रिया टाली जा रही है। शिक्षक संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है। अभी तक न तो पदोन्नति सूची जारी की गई और न ही काउंसलिंग कराई गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी विभाग के अधिकारियों की होगी। क्या बोले BSA बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि 27 नवंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के कारण काउंसलिंग से जुड़ी तैयारियां पूरी नहीं हो सकीं। इसी वजह से 28 और 29 नवंबर की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि जल्द ही नई समय-सारणी जारी की जाएगी। शिक्षकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। विभाग शिक्षकों के साथ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User