बहराइच में छप्पर पर पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने मलबे से बाहर निकाला, तेज हवा-बारिश के बीच हुआ हादसा
बहराइच में शनिवार देर रात तेज हवा और बारिश के बीच हादसा हो गया। घर के पास बने छप्पर के नीचे सो रहे 65 वर्षीय फूलचंद पर पेड़ गिर गया। पेड़ और छप्पर के मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। तेज हवा के साथ पेड़ उखड़कर छप्पर पर गिरा फूलचंद शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के पास बने छप्पर के नीचे सोने चले गए थे। रात करीब 12:30 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान छप्पर के पास लगा पेड़ उखड़कर छप्पर पर गिर गया। पेड़ गिरने से छप्पर भी भरभराकर नीचे आ गया। फूलचंद मलबे के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मलबा हटाकर बाहर निकाला पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर पास के मकान में सो रहे परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर फूलचंद को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई रिंकू ने रविवार सुबह पुलिस को हादसे की जानकारी दी। थाना प्रभारी विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)