नई मंडी में 30 सितंबर से 100वें श्री रामलीला महोत्सव:कलश यात्रा से शुरुआत होगी, 7 दिन संगीतमय राम कथा और 13 दिन रामलीला का होगा मंचन

Sep 27, 2026 - 18:03
0
नई मंडी में 30 सितंबर से 100वें श्री रामलीला महोत्सव:कलश यात्रा से शुरुआत होगी, 7 दिन संगीतमय राम कथा और 13 दिन रामलीला का होगा मंचन
मुजफ्फरनगर की नई मंडी में इस बार श्री रामलीला महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है। नई मंडी की श्री रामलीला कमेटी की ओर से 100वें श्री रामलीला महोत्सव और संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार अपराह्न 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया गया कि महोत्सव की शुरुआत 30 सितंबर को सुबह 9 बजे श्री रामलीला भवन से निकलने वाली विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकान्तानंद सरस्वती महाराज श्री राम कथा का वाचन करेंगे। इसके बाद 8 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8:30 बजे से वृंदावन की रामलीला कमेटी के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। रामलीला का मंचन महाराज नंदकिशोर के सानिध्य में होगा। उन्होंने बताया कि विजय दशमी के दिन 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पूजन होगा। इसके बाद शाम 3 बजे विजयोत्सव लीला और शाम 6 बजे पुतला दहन किया जाएगा। 21 अक्टूबर को भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ महोत्सव का समापन होगा। इसी दिन डॉ. पंकज दत्त अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा महाराजा अग्रसेन की जीवन लीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों के मुताबिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजन स्थल पर अग्निशमन उपकरण, पानी के ड्रम और पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User