बहराइच में दीवार गिरने से बच्चे की मौत:जलभराव में फंसी सरकारी गाड़ी, एसडीएम टेंपो से पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
बहराइच के महसी में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने एसडीएम राजेश अग्रवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निकले थे। शनिवार को महसी के खैरानिया टेपरा गांव में तेज बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर झब्बू के 6 साल के बेटे शोभित की मौत हो गई थी। एसडीएम पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे, तभी रास्ते में जलभराव और कीचड़ के कारण उनकी सरकारी गाड़ी फंस गई। आपदा की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश अग्रवाल ने रविवार को अपनी टीम के साथ एक टेंपो लिया और किसी तरह पीड़ित के घर पहुंचे। वहां पहुंचकर एसडीएम ने मृतक बच्चे की मां को ढांढस बंधाया। प्रशासन ने तुरंत परिवार को 50 किलोग्राम चावल समेत जरूरी राशन दिया। एसडीएम ने कानूनगो और राजस्व टीम को 24 घंटे में नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इससे परिवार को दैवीय आपदा कोष से 4 लाख रुपये की मदद तुरंत मिल सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आपदा राहत कार्यों में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसा करने वालों पर सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)