कानपुर में पुलिस चौकी-पंचायत भवन में पानी घुसा, रास्ते डूबे:पतारा क्षेत्र में लोग घरों में दुबके, JCB से नालों की सफाई शुरू
कानपुर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बे में बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। पुलिस चौकी और पंचायत भवन में भी पानी भर गया। इससे दोनों जगह कामकाज प्रभावित रहा। रायपुर रोड, नर्सरी रोड और होली तालाब रोड पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। पानी के बीच कुछ लोगों को अपने जानवर बांधने पड़ रहे हैं। रविवार दोपहर घाटमपुर तहसीलदार ओमप्रकाश और नायब तहसीलदार ने पतारा पहुंचकर लोगों से जलभराव की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड की पुलिया और रायपुर रोड के नाले में जलकुंभी उगने से पानी की निकासी बाधित है। नालों की सफाई होने पर जलभराव की समस्या दूर हो सकती है। लोगों की शिकायत पर JCB से शुरू कराई सफाई लोगों की समस्या सुनने के बाद तहसीलदार ने घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह को फोन पर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद JCB मौके पर बुलाकर नालों की सफाई शुरू कराई गई। जलकुंभी और जमा कचरा हटाया जा रहा है, ताकि पानी की निकासी तेज हो सके। प्रशासन का कहना है कि नाला साफ होने के बाद जलभराव कम होने लगेगा। स्थानीय स्तर पर अनुमान है कि करीब 24 घंटे में इन स्थानों से पानी निकलने की स्थिति बन सकती है। पुलिस चौकी और पंचायत भवन का काम प्रभावित पतारा पुलिस चौकी और पंचायत भवन में पानी भरने से रोजमर्रा का काम प्रभावित हुआ। वहीं, मुख्य सड़कों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन भी मुश्किल हो गया। जलभराव के कारण कई लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। SDM बोले- नाला साफ कराकर जल निकासी कराई जा रही घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि पतारा में जलभराव की सूचना मिली थी। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है। वह खुद भी क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। JCB से नाला साफ कराया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी कराई जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)