बीएससी स्टूडेंट का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:छठ की छुट्टी में घर आया था, पढ़ाई छूटने से परेशान ता
गाजीपुर में बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत कुमार भारती (21) का शव रविवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। वह पीजी कॉलेज गाजीपुर में पढ़ता था। छठ की छुट्टी में परिवार के साथ गांव गया था, लेकिन पढ़ाई छूटने की चिंता में तीन दिन पहले ही कमरे पर लौट आया था। 10 साल से शहर में रहकर कर रहा था पढ़ाई कृष्णकांत शहर कोतवाली क्षेत्र के टाड़ा तड़बनवा स्थित अपने निजी मकान में भाई-बहन के साथ रहकर करीब 10 साल से पढ़ाई कर रहा था। परिवार के बाकी सदस्य छठ की छुट्टी में पैतृक गांव गए हुए थे। उसके पिता रमेश चंद मरदह ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव हैं। परिवार जंगीपुर थाना क्षेत्र के सरौली उर्फ पहेतिया गांव का रहने वाला है। कृष्णकांत पांच भाइयों और एक बहन में से एक था। फोन नहीं उठाया तो कमरे पर पहुंचे पिता और चाचा रविवार सुबह करीब 10 बजे तक कृष्णकांत से संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे फोन किया। कई बार कॉल करने के बाद भी फोन नहीं उठा। इसके बाद पिता रमेश चंद और चाचा रामनंद कमरे पर पहुंचे। मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने एक छोटे बच्चे को दीवार फांदकर अंदर भेजा। बच्चे ने दरवाजा खोला तो परिजन कमरे में पहुंचे। वहां कृष्णकांत पंखे से बेडशीट के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा परिजन कृष्णकांत को फंदे से उतारकर घर ले गए और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे से कृष्णकांत का स्विच ऑफ मोबाइल फोन भी मिला। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)