बिजली के तारों के बीच चलता दिखा लाइनमैन, VIDEO:बिना सुरक्षा उपकरण के फाल्ट ठीक करने का दावा

Sep 26, 2026 - 20:06
0
बिजली के तारों के बीच चलता दिखा लाइनमैन, VIDEO:बिना सुरक्षा उपकरण के फाल्ट ठीक करने का दावा
बाराबंकी में शनिवार शाम 7 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक लाइनमैन दो बिजली के तारों के बीच बिना सुरक्षा उपकरण के चलता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह लाइन में फाल्ट ठीक करने के लिए यह जोखिम भरा काम कर रहा था। हालांकि, वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रामसनेहीघाट क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो वायरल वीडियो को रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहे लाइनमैन की पहचान संतोष के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जूनियर इंजीनियर उपेंद्र प्रताप सिंह के कहने पर संतोष खराबी ठीक करने के लिए मौके पर गया था। बारिश के बीच काम करने पर उठे सवाल बताया जा रहा है कि जिस समय कर्मचारी फाल्ट ठीक करने पहुंचा, उस दौरान बारिश और खराब मौसम था। ऐसे में बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली के तारों के बीच काम करने को लेकर कर्मचारी की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लाइन बंद थी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं वीडियो सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो बनाए जाने के दौरान बिजली की लाइन बंद थी या नहीं। वायरल वीडियो की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद वीडियो को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा और विभागीय सुरक्षा नियमों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User