बिठूर उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने:सपा व बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी, दो महिलाओं समेत सात मैदान में
अक्टूबर महीने में बिठूर नगर पंचायत में चेयरमैन पद के लिए होने वाले उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को प्रत्याशियों ने अपनी दमखम दिखाई। बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के भाई राणा समरेंद्र सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अपने सिंबल से प्रदीप द्विवेदी को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा व बसपा की ओर से किसी भी प्रत्याशी को नहीं उतारा गया है। उपचुनाव में सात प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है, जिसमें दो महिलाएं व पांच पुरुष हैं। राजनीतिक पार्टियों में केवल भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी उतरे हैं। राणा के साथ भाजपा तो प्रदीप के साथ कांग्रेस ग्रामीण भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन के बेटे राणा समरेंद्र सिंह अपनी मां की सल्तनत को बचाने के लिए चुनावी मैदान में डटकर खड़े हैं। वहीं, कांग्रेस से प्रदीप द्विवेदी चेयरमैन पद के लिए पूरी दमखम के साथ मैदान में उतरे हैं। राणा के साथ जहां उनके विधायक और भाजपा पूरी टीम लगी है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के साथ भी कांग्रेस नगर ग्रामीण के कार्यकर्ता चुनाव में विजयी बनाने के लिए लगे हैं। 29 सितंबर को दिया जाएगा चुनावी चिन्ह नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 सितम्बर को होगी। नाम वापस लेने की कार्यवाही 28 सितम्बर तक की जाएगी। अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक चुनाव चिन्ह दिया जाएगा। इसके बाद उपचुनाव के लिए मतदान 13 अक्टूबर को व मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। 22 जून को चेयरमैन का हुआ था निधन 22 जून को नगर पंचायत बिठूर की लगातार पांच बार की चेयरमैन व अध्यक्ष डॉ. निर्मला सिंह के निधन के बाद से यह पद खाली है। यह बिठूर विधानसभा से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां थी। अब इनके बड़े बेटे राणा समरेंद्र सिंह चुनावी मैदान में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)