बकुलाही नदी में हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी विदाई

Sep 25, 2026 - 15:21
0
बकुलाही नदी में हुआ गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी विदाई
प्रतापगढ़ के पांडवकालीन तीर्थस्थल भयहरणनाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह के पास पवित्र बकुलाही नदी के तट पर गणेशोत्सव का समापन हुआ। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पंडित जंग बहादुर महाराज ने गणेशोत्सव के समापन पर पूजन कराया। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन-अर्चन और आरती की। इसके बाद एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए और भजनों पर नाचते हुए बकुलाही नदी के तट तक पहुंचे। नदी तट पर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रही। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से पूरा हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस कार्यक्रम में उमेश महाजन, लालचंद्र केसरवानी, अनिल कुमार अग्रहरि, अखिलेश महाजन, संदीप महाजन, रामकृष्ण महाजन, राम कुमार प्रजापति, ओम अग्रहरि, विनायक अग्रहरि, अनमोल अग्रहरि, ज्योति महाजन, उर्मिला अग्रहरि, चंदा देवी, मीना देवी, शुभी अग्रहरि, आराध्या अग्रहरि, वैभवी, मान्या, सोना अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User