जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित:नियुक्ति और शैक्षिक डिग्री से जुड़े आरोपों की जांच के बाद प्रबंध समिति ने लिया फैसला

Nov 28, 2026 - 21:14
0
जौनपुर में बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य निलंबित:नियुक्ति और शैक्षिक डिग्री से जुड़े आरोपों की जांच के बाद प्रबंध समिति ने लिया फैसला
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रमोद श्रीवास्तव को प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नियुक्ति और शैक्षिक अर्हता से जुड़े आरोपों की जांच के बाद की गई। वरिष्ठ प्रवक्ता मो. जावेद रजी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनाया गया है। शिकायतकर्ता ओमनाथ बिंद ने आईजीआरएस के जरिए प्रमोद श्रीवास्तव की नियुक्ति और शैक्षिक अर्हता पर सवाल उठाए थे। शिकायत में वर्ष 1998 में प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) पद पर नियुक्ति और अनुमोदन, एमएससी (रसायन विज्ञान) की शैक्षिक अर्हता, 8 मार्च 2019 के विनियमितीकरण आदेश, पद की रिक्ति और 31 अगस्त 2019 को प्रधानाचार्य पद पर चयन से जुड़े बिंदु शामिल थे। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई के निर्देश जांच अधिकारियों ने 10 अगस्त 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसमें उपलब्ध दस्तावेजों और जवाबों की जांच कर शिकायत के विभिन्न बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि शिकायतकर्ता की ओर से उठाए गए कुछ बिंदुओं पर प्रधानाचार्य दस्तावेज और साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता की ओर से नियुक्ति, सेवा विवरण और पहले के अनुमोदनों व आदेशों का ब्योरा भी दिया गया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने 13 नवंबर को शिकायत के बिंदुओं पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 16 नवंबर को प्रबंध समिति ने पारित किया प्रस्ताव प्रबंध समिति ने 16 नवंबर 2026 को प्रस्ताव पारित कर प्रमोद श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया। इसके बाद समिति ने 17 नवंबर को वरिष्ठ प्रवक्ता मो. जावेद रजी को कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करने के लिए उनके हस्ताक्षर प्रमाणित करने का प्रस्ताव भेजा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 25 नवंबर को निलंबन अवधि में विद्यालय का कामकाज संभालने के लिए मो. जावेद रजी के हस्ताक्षर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में प्रमाणित कर दिए। यह प्रमाणन प्रकरण का निस्तारण होने तक विद्यालय के सभी कार्य नियमानुसार कराने की शर्त पर किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User