बलरामपुर में यूनिट टेस्ट में 4,325 विद्यार्थी शामिल:डीआईओएस ने तराई के राजकीय हाईस्कूलों का किया निरीक्षण

Nov 27, 2026 - 16:09
0
बलरामपुर में यूनिट टेस्ट में 4,325 विद्यार्थी शामिल:डीआईओएस ने तराई के राजकीय हाईस्कूलों का किया निरीक्षण
बलरामपुर में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की यूनिट टेस्ट परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 4,325 विद्यार्थी शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक स्कूलों में यह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर कराई जा रही है। परीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने राजकीय हाईस्कूल मिर्जापुर और राजकीय हाईस्कूल महाराजगंज तराई का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाएं देखीं और इसे नकलविहीन, पारदर्शी व अनुशासित माहौल में कराने के निर्देश दिए। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई और विषयों की समझ का आकलन करना है। इसके साथ ही उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करना है। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर टेस्ट होने से विद्यार्थियों को परीक्षा के माहौल का अनुभव मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User