बरेली में बारिश के कारण कल स्कूल-कॉलेज बंद:डीएम ने अवकाश के आदेश दिए, गांधी जयंती कार्यक्रमों में छोटे बच्चों को न बुलाने के निर्देश
बरेली में लगातार बारिश और जलभराव के चलते सोमवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश दिया है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ ही डिग्री कॉलेज भी बंद रहेंगे। शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगह पानी भर गया है। इससे छात्रों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बारिश के बीच सुरक्षा जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने एक दिन की छुट्टी घोषित की है। गांधी जयंती के कार्यक्रमों को लेकर भी प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। डीएम ने बीएसए और डीआईओएस को कहा है कि बारिश के दौरान छोटे बच्चों को कार्यक्रमों में शामिल न किया जाए। संभावित जलभराव और आपात स्थितियों को देखते हुए डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह तक रोक लगा दी है। बिना अनुमति कोई छुट्टी नहीं मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)