बरेली में खत्री जाति रत्न समारोह:अनूप जलोटा, पद्मश्री डॉ. अशोक सेठ और अनुपम कपूर को सम्मानित किया जाएगा

Sep 27, 2026 - 18:21
0
बरेली में खत्री जाति रत्न समारोह:अनूप जलोटा, पद्मश्री डॉ. अशोक सेठ और अनुपम कपूर को सम्मानित किया जाएगा
बरेली में रविवार को समस्त खत्री महासभा (ऑल इंडिया) की कार्यकारिणी बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने बताया कि महासभा 14 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। बैठक में समाज की राजनीतिक सक्रियता, शिक्षा और समानता के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान 28 सितंबर को रात 8 बजे होटल रमाडा में खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह आयोजित करने की जानकारी दी गई। समारोह में भजन सम्राट अनूप जलोटा, पद्मश्री डॉ. अशोक सेठ और अनुपम कपूर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सौरभ मेहरोत्रा और सह संयोजक विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि समारोह में 14 राज्यों के करीब 100 शहरों से खत्री समाज के लोग शामिल होंगे। सौरभ मेहरोत्रा ने कहा कि कार्यक्रम में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होगी। प्रेसवार्ता में अनंत अरोड़ा, किशोर सेठ, सौरभ मेहरोत्रा, हरि कपूर, विशाल मेहरोत्रा, बबली मेहरोत्रा और हरीश वर्दे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User