डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, किशोर की मौत:रायबरेली में दूसरा साथी घायल, बाजार से घर लौटते समय हादसा
रायबरेली के गुरबख्शगंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 साल के सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। उसका 15 साल का साथी शुभम गंभीर घायल है। यह घटना गन्ना कांटा के पास हुई। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 10-15 दिनों में 7-8 लोग जान गंवा चुके हैं। सोनू (16) पुत्र अमर बहादुर, अपने दोस्त शुभम (15) पुत्र राकेश कुमार के साथ बाइक पर गुरबख्शगंज से घर लौट रहा था। गन्ना कांटा के पास पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुआ टप्पा पहुंचाया। डॉक्टर ने सोनू को मृत बताया और शुभम का इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले ही सोनू के पिता अमर बहादुर की मौत हुई थी। सोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। हादसे की खबर सुनकर मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)