छत का करकट तोड़कर ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे चोर:गाजीपुर में 50 हजार रुपए ले गए, लैपटॉप तोड़े और CCTV कैमरे उखाड़े
गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर में चोर यूनियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र की छत का करकट तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने काउंटर से 50 हजार रुपए निकाले, लैपटॉप तोड़े और CCTV कैमरे उखाड़ दिए। संचालक हर्ष सिंह के मुताबिक, CCTV फुटेज में चोर गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे दुकान में घुसते दिख रहे हैं। वे छत का करकट तोड़कर नीचे उतरे और सीधे काउंटर तक पहुंचे। काउंटर से नकदी गायब थी शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हर्ष सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो छत का करकट हटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर से नकदी गायब थी। लैपटॉप टूटे हुए थे और कैमरे उखाड़कर फेंके गए थे। हर्ष सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की करंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। जन सेवा केंद्र के संचालक ने 50 हजार रुपए गायब होने की बात कही है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)