छठ के लिए घर लौट रहे यात्री बाथरूम में बैठे:डीडीयू जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़; स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की

Nov 12, 2026 - 16:30
0
छठ के लिए घर लौट रहे यात्री बाथरूम में बैठे:डीडीयू जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़; स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की
छठ पर्व पर घर लौट रहे यात्री ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण बाथरूम में बैठकर सफर कर रहे हैं। चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन से बिहार जाने वाली ट्रेनों में इन दिनों भीड़ है। यात्रियों ने बताया कि छठ के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार लौट रहे हैं। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर वे जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने के कारण कुछ यात्री बाथरूम में बैठ गए। बिहार के सुनील और अशोक ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली से यात्रा शुरू की। जनरल कोच में जगह नहीं मिली, इसलिए वे बाथरूम में बैठकर घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सफर के दौरान उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। यात्रियों ने रेल प्रशासन से छठ पर्व के दौरान बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की। छठ पर्व बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में मनाया जाता है। इस पर्व के लिए देश के कई हिस्सों से लोग ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User