बारिश में कच्ची दीवार गिरी, बच्चे की मौत:चचेरा भाई गंभीर, मलबे में दबे थे दोनों बच्चे, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
सीतापुर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार दोपहर करीब 3 बजे महमूदाबाद क्षेत्र के मालसराय गांव में कच्ची दीवार टीनशेड समेत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय वहां खेल रहे दो बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया। डॉक्टरों ने 4 वर्षीय सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि 5 वर्षीय शिवांश की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बारिश के कारण कमजोर हुई दीवार मालसराय गांव निवासी अनुज का 4 वर्षीय बेटा सूर्यांश अपने चचेरे भाई अंकुश के 5 वर्षीय बेटे शिवांश के साथ घर के बाहरी हिस्से में खेल रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश से कच्ची दीवार कमजोर हो गई। अचानक दीवार टीनशेड समेत दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को निकाला दीवार गिरने की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। एक बच्चे की मौत, दूसरा लखनऊ रेफर सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवांश की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसडीएम समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ कपूर कुमार और कोतवाल सत्येंद्र विक्रम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से हादसे की जानकारी ली। गांव में पसरा मातम लगातार बारिश के बीच हुए हादसे के बाद मालसराय गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)