चुनाव आते ही अखिलेश को राम की याद आने लगी:केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण निषाद बोले- इन्हीं की सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाने का काम किया गया

Nov 27, 2026 - 17:29
0
चुनाव आते ही अखिलेश को राम की याद आने लगी:केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण निषाद बोले- इन्हीं की सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाने का काम किया गया
अयोध्या में 12 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी निषाद ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अब उन्हें भगवान राम की याद आने लगी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाने का काम किया गया, उन्हें आज भगवान राम की याद आ रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता सब समझती है।केंद्रीय मंत्री गुप्तारघाट पर आयोजित निषाद संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निषाद समाज के लोगों की समस्याएं सुनीं। संतोष निषाद ने निर्मलीकुंड से राजघाट तक निषाद बस्तियों की समस्याओं और एकलव्य छात्रावास को कब्जे से मुक्त कराने का मुद्दा उठाया। मंत्री ने कहा कि निषाद समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। बच्चों को शिक्षित करके ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भी एनडीए की सरकार बनेगी और प्रदेश में विकास कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संतोष निषाद के साथ नौका विहार भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User