सपा की रेवड़ी कड़वी, कोई खाना नहीं चाहता:कासंगज में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह बोले- जनता सपा के झूठ और बहकावे में नहीं आएगी
प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर कासगंज पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की। बैठक के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी रेवड़ी बांटना चाहती है, लेकिन उसकी रेवड़ी कड़वी है। कोई खाना नहीं चाहता।" उन्होंने कहा कि जनता सपा के बहकावे और झूठ में नहीं आएगी। उनके मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लोगों को मोदी और योगी की गारंटी पर भरोसा है। सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया स्वार्थ का गठबंधन सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने इसे स्वार्थ का गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल सत्ता पाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं, जबकि इससे जनता का कोई हित नहीं है। कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले 40 साल से सत्ता से बाहर है। सत्ता पाने की महत्वाकांक्षा के चलते गठबंधन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे दलों को जानती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)