शादी का झांसा देने वाली दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार:राजस्थान के युवक से लिए 90 हजार, गोरखपुर में कोर्ट मैरिज से पहले की मारपीट

Nov 29, 2026 - 19:01
0
शादी का झांसा देने वाली दुल्हन समेत 3 गिरफ्तार:राजस्थान के युवक से लिए 90 हजार, गोरखपुर में कोर्ट मैरिज से पहले की मारपीट
गोरखपुर में शादी के नाम पर झांसा देकर रुपये हड़पने वाले गिरोह की दुल्हन समेत 3 को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शादी के नाम पर राजस्थान के युवक से 90 हजार की ठगी की थी। आरोपियों की पहचान पिपराइच के वार्ड नंबर 16 की नीलम राजभर, एम्स माडापार के योगेंद्र यादव और सत्यपाल उर्फ कृष्ण चंद्र यादव के रूप में हुई है। ठगी और मारपीट के आरोप में एम्स पुलिस 28 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पुलिस कर रही है। राजस्थान से शादी करने गोरखपुर आया था युवक राजस्थान के कोटा स्थित अनंतपुरा निवासी पवन कुमार की शिकायत पर एम्स थाना पुलिस ने जालसाजी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। पवन ने तहरीर में शादी के नाम पर 90 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पवन ने बताया कि 27 नवंबर को शादी करने गोरखपुर पहुंचा था। बुढ़िया माई मंदिर में युवती के साथ शादी की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद परिवार कोर्ट मैरिज के लिए जा रहा था। रास्ते में कार सवार कुछ लोग पहुंचे और दुल्हन को अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पुलिस ने नीलम को हिरासत में लिया। पूछताछ में नीलम ने बताया कि शादी कराने के लिए मालती नाम की महिला को 90 हजार रुपये दिए थे। इसके अलावा 2 और लोगों के नाम बताए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दो अन्य लोगों को भी शादी के नाम पर इस गिरोह ने ठगा है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन मामलों में आरोपियों की क्या भूमिका थी। साथ ही गिरोह की सरगना मालती व अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User