देव दीपावली के लेजर शो में दिखेगा काशी-कथा:25 मिनट की प्रस्तुति में दिखेगा शिव-पार्वती विवाह से देव दीपावली तक का सफर, आठ मिनट का होगा लेजर शो

Nov 21, 2026 - 20:15
0
देव दीपावली के लेजर शो में दिखेगा काशी-कथा:25 मिनट की प्रस्तुति में दिखेगा शिव-पार्वती विवाह से देव दीपावली तक का सफर, आठ मिनट का होगा लेजर शो
देव दीपावली पर इस बार काशी के घाटों पर दीपों की रोशनी के साथ आधुनिक तकनीक का भी अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। चेत सिंह घाट पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर और मल्टीमीडिया तकनीक के जरिए काशी की पौराणिक और आध्यात्मिक विरासत को जीवंत किया जाएगा। यहां 25 मिनट का भव्य ‘काशी-कथा’ शो आयोजित होगा, जिसमें भगवान शिव की नगरी के गौरवशाली इतिहास से लेकर सनातन परंपराओं तक की कहानी दिखाई जाएगी। 24 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में देशी-विदेशी पर्यटकों को प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। ऐतिहासिक इमारतों पर उभरेगी सनातन संस्कृति की तस्वीर शो में अनमॉर्फिक एलईडी स्क्रीन और 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। घाट की ऐतिहासिक इमारतों पर पड़ने वाली प्रोजेक्शन लाइट और डिजिटल स्क्रीन पर उभरने वाले त्रिआयामी दृश्य ऐसा अनुभव कराएंगे, मानो इतिहास की घटनाएं आंखों के सामने जीवंत हो उठी हों। इसके जरिए काशी के धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। शंखनाद और डमरू की गूंज से शुरू होगी काशी-कथा 25 मिनट के शो की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज के साथ होगी। इसके बाद भगवान गणेश की कथा, शिव-पार्वती विवाह, देव दीपावली की पौराणिक मान्यता और मां गंगा की महिमा का दृश्य-श्रव्य चित्रण किया जाएगा। भगवान विष्णु के चक्र पुष्करिणी कुंड से जुड़े प्रसंगों के साथ गंगा स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। रात 7:20 बजे से तीन बार होगा प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतिम चरण में आठ मिनट का विशेष लेजर शो आकर्षण बढ़ाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात 7:20 बजे से इसका प्रदर्शन तीन बार किया जाएगा। पूरी प्रस्तुति पर्यटकों के लिए निःशुल्क रहेगी। इस तरह देव दीपावली पर काशी के घाटों पर दीपों की जगमगाहट के बीच आधुनिक तकनीक के जरिए सनातन संस्कृति की गौरवगाथा भी दुनिया के सामने प्रस्तुत होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User