देवरिया में बारिश से बिजली सप्लाई प्रभावित:डीएम ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण, खराब लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए

Sep 26, 2026 - 19:32
0
देवरिया में बारिश से बिजली सप्लाई प्रभावित:डीएम ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण, खराब लाइनों की मरम्मत के निर्देश दिए
देवरिया में तीन दिनों से खराब मौसम, तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित है। तेज हवा से पेड़ गिरने और बिजली के खंभे व लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी है। इसके चलते कुछ इलाकों में बिजली बहाल करने में परेशानी आ रही है। डीएम ने भाटवलिया उपकेंद्र का किया निरीक्षण शनिवार शाम करीब 5 बजे जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधीक्षण अभियंता अमित सिंह के साथ बिजली उपकेंद्रों और प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भाटवलिया उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों से बिजली आपूर्ति और क्षतिग्रस्त लाइनों की जानकारी ली। डीएम ने खराब लाइनों और उपकरणों की मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली से जुड़ी खराबियों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न उठानी पड़े। सोंदा के पास गिरे पेड़ हटाए निरीक्षण के दौरान डीएम ने सोंदा के पास गिरे पेड़ों को हटाने के काम का भी जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को पेड़ और बिजली लाइनों को हटाते समय सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। फील्ड में जुटी विद्युत विभाग की टीमें विद्युत विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार काम कर रही हैं। बारिश और तेज हवाओं के बीच क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों और उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन और विद्युत विभाग का प्रयास है कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य की जाए। टूटे तारों से दूर रहने की अपील प्रशासन ने उपभोक्ताओं से खराब मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि कहीं टूटे विद्युत तार, क्षतिग्रस्त पोल या अन्य बिजली उपकरण दिखाई दें तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दें। टूटे तार या बिजली उपकरण को खुद छूने अथवा हटाने का प्रयास न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User