दुकान से घर लौट रहे शख्स पर गिरी बिजली, मौत:महराजगंज में सुकऊ टोला के पास हुई घटना, अस्पताल में मृत घोषित
महराजगंज के सिसवा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। शीतलपुर निवासी पन्ने कुमार प्रजापति (शंभू प्रजापति के बेटे) रविवार को रजवल चौराहे पर अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वह सुकऊ टोला के पास सड़क से गुजर रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और पन्ने कुमार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घायल पन्ने कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पन्ने कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)