औरैया पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ की बैठक:फेक न्यूज रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर, बेहतर संवाद पर चर्चा हुई

Sep 27, 2026 - 17:14
0
औरैया पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स के साथ की बैठक:फेक न्यूज रोकने और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर, बेहतर संवाद पर चर्चा हुई
औरैया के एसपी अभिषेक भारती और एएसपी आलोक मिश्रा ने रविवार शाम चार बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक की। इसमें जिले के सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए। इसका मकसद पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद बनाना और सोशल मीडिया से जन जागरूकता फैलाना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया जानकारी पहुंचाने का अहम जरिया है। इससे पुलिस के जनहित के काम और जागरूकता अभियानों की जानकारी ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। एसपी ने इन्फ्ल्यूएंसर्स से फेक न्यूज, गलत जानकारी और अफवाहें रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक और तथ्यपरक कंटेंट को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। बैठक में लघु फिल्मों के जरिए महिला-बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम, नशा मुक्ति, डायल-112, साइबर हेल्पलाइन, मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा जैसे अभियानों पर जागरूकता संदेश दिए गए। अधिकारियों ने क्रिएटर्स से जिम्मेदारी से जानकारी साझा करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने की उम्मीद जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User