कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला, VIDEO:ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी, RPF जवान की मुस्तैदी ने बचाई जान
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी एक महिला के लिए भारी पड़ गई। ट्रेन चलने के दौरान महिला ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया, तभी उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच पटरी पर जा गिरी।मौके पर गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। यात्रियों से चेन पुलिंग कराने के बाद ट्रेन को रुकवाया गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास RPF के मुताबिक, घायल महिला की पहचान कलावती देवी पत्नी कमल राय निवासी माधोपुर छता, शिवहर, बिहार के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी सुकून कुमारी के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर पहुंची, तभी ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में दोनों महिलाएं ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगीं, तभी कलावती देवी का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर गिर गईं। बेटी को भी चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका घटना के समय RPF के उप निरीक्षक हेमराज मीणा और उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। महिला को गिरते देख दोनों जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। उन्होंने ट्रेन में सवार यात्रियों को आवाज लगाकर चेन पुलिंग करने के लिए कहा। इसके बाद ट्रेन रोकी गई और महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इस दौरान महिला की बेटी भी चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी, जिसे RPF जवानों ने रोक लिया। उसे मामूली चोट आई। स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन हादसे में कलावती देवी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। RPF ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा और घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला को बचाने और उसे अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया के चलते बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)