एक्सप्रेस-वे जमीन अधिग्रहण में समान मुआवजे की मांग:किसानों ने 13वें दिन भगत सिंह जयंती मनाई, बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Sep 27, 2026 - 18:03
0
एक्सप्रेस-वे जमीन अधिग्रहण में समान मुआवजे की मांग:किसानों ने 13वें दिन भगत सिंह जयंती मनाई, बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण में समान सर्किल रेट पर मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरना स्थल पर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। किसानों ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन विशेष सुविधा नहीं, बल्कि मुआवजे में समानता और पारदर्शिता के लिए है। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन लेने में मुआवजा तय करने का आधार समान हो, ताकि प्रभावित किसानों में असमानता न रहे। उन्होंने साफ किया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसानों की मांग अतिरिक्त लाभ की नहीं, बल्कि उचित मुआवजे और समानता के अधिकार की है। एक्सप्रेस-वे जमीन का मुआवजा तय करने में पारदर्शिता जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User