गाजियाबाद की हैंडल फैक्ट्री में आग लगी:दमकल की तीन गाड़ियों ने काबू पाया, आग छत पर लगे एसी तक पहुंची

Nov 12, 2026 - 16:30
0
गाजियाबाद की हैंडल फैक्ट्री में आग लगी:दमकल की तीन गाड़ियों ने काबू पाया, आग छत पर लगे एसी तक पहुंची
गाजियाबाद के हार्डवेयर जोन में गुरुवार सुबह हैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग फैक्ट्री के ऊपरी तल के कमरे से छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों तक पहुंच गई थी। अभी कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी नहीं है। घटना सुबह करीब आठ बजे सीपी सेंचुरी के पास साउथ साइड ऑफ जीटी रोड स्थित फैक्ट्री में हुई। आग लगने के दौरान ऊपरी तल के कमरे से लपटें उठ रही थीं। धुआं और आग देखकर आसपास के लोगों और फैक्ट्री कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाली फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब चार होज पाइप लगाकर आग बुझाई और उसे आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोका। सीएफओ सौरभ कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर पहुंचने पर ऊपरी तल के कमरे में आग लगी मिली थी। आग छत पर लगे एसी और अन्य उपकरणों तक पहुंच गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User