कौशांबी के सिराथू सीएचसी में नवजात की मौत:फौजी पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया

Nov 27, 2026 - 18:03
0
कौशांबी के सिराथू सीएचसी में नवजात की मौत:फौजी पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
कौशांबी के सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक नवजात की मौत हो गई। तीन दिन पहले ऑपरेशन से जन्मे बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि रात में अस्पताल में डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया। बाद में परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार की सुबह डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र निवासी और भारतीय सेना में हवलदार नौशाद अली ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। नौशाद अली के मुताबिक, वह पत्नी की डिलीवरी के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। 24 नवंबर को पत्नी को सिराथू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन से डिलीवरी कराने की बात कही। ऑपरेशन के बाद बेटे का जन्म हुआ। उस समय बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था और अच्छी तरह खेल रहा था। फौजी पिता का आरोप है कि गुरुवार रात अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी के कहने पर वह बच्चे को लेकर नर्सिंग रूम पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसके बाद उन्हें ब्लॉक सी में जाने को कहा गया। वहां भी रात में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। गार्ड के फोन पर भी समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचे गार्ड के फोन करने पर काफी देर बाद एक डॉक्टर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को दूर से देखकर स्वस्थ बताते हुए घर ले जाने की सलाह दे दी। नौशाद अली का कहना है कि शुक्रवार सुबह बच्चे की हालत और गंभीर हो गई। वह दोबारा बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद बच्चे को वंदना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फौजी पिता ने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएसची अधीक्षक बोले- आरोप निराधार है वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी ने लापरवाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि अस्पताल में दो डॉक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। बच्चा दूध भी ठीक से पी रहा था। हालांकि, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User