अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी का उद्घाटन:विहिप के समारोह में सीएम योगी मुख्य अतिथि, मंच पर संतों का सम्मान
राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष (1926-2026) का उद्घाटन समारोह लखनऊ में मनाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया है। समारोह में विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे भी शामिल हैं। समारोह में योगी आदित्यनाथ को गोरक्ष पीठाधीश्वर के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा, लखनऊ के मनकामेश्वर महादेव मंदिर की महंत देव्या गिरि और मंदिरों-गुरुद्वारों के प्रमुख भी बुलाए गए हैं। सभी संतों को मंच पर सम्मानित किया गया। अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)