घने कोहरे से हाईवे पर दृश्यता 100 मीटर से कम:बिजनौर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री पहुंचा, बढ़ी ठंड, मरीज बढ़े
बिजनौर जिले के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों में धुंध थी, जबकि ग्रामीण इलाकों में कोहरा ज्यादा घना रहा। इसके साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ने लगा है। हाईवे पर कम हुई विजिबिलिटी कोहरे और धुंध के कारण हाईवे समेत प्रमुख सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई। कई जगह दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। इससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलना पड़ा। 9.6 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के आंकड़ों के मुताबिक, 26 नवंबर को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता 84 और 39 दर्ज की गई। इससे पहले 24 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। 25 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात और सुबह ठंड, दोपहर में धूप से गर्मी दिसंबर करीब आने के साथ रात और सुबह के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। रात और सुबह ठंड रहती है, जबकि दोपहर में तेज धूप से गर्मी महसूस होती है। सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े दिन और रात के तापमान में अंतर के बीच सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी चीजों से बचने और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)