कासगंज में ठंडी हवाओं से बढ़ी सर्दी, छाई धुंध:11 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान, हल्के कोहरे से घटी दृश्यता
कासगंज जिले में गुरुवार शाम से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई। शुक्रवार सुबह मथुरा-बरेली हाईवे और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। हाईवे पर कुछ जगहों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को सावधानी से चलना पड़ा। मौसम बदलने के बाद सुबह और शाम ठंड ज्यादा महसूस होने लगी है। शुक्रवार सुबह कासगंज में तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गर्म कपड़ों में नजर आए लोग सुबह ठंडी हवाओं और धुंध के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहने। सड़कों और खुले स्थानों पर भी सुबह ठंड का असर दिखा। मौसम बदलने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ने लगा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी सुबह धुंध छाई रही। आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड आने वाले दिनों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)