घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग, 3 गोलियां लगीं:हापुड़ में कार सवार हमलावर फरार, पहले भी हो चुका है विवाद

Nov 12, 2026 - 16:47
0
घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग, 3 गोलियां लगीं:हापुड़ में कार सवार हमलावर फरार, पहले भी हो चुका है विवाद
हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे कार सवार कुछ लोगों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। गाड़ी में तीन गोलियां लगीं। घटना के समय कार मालिक संदीप शर्मा घर के अंदर थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरा मामला आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा कॉलोनी में ही गेम की दुकान चलाते हैं। गुरुवार दोपहर वह परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर फायरिंग हुई। गोलियां उनकी गाड़ी में लगीं, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ दीपक चतुर्वेदी और कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और घटना की वजह पता लगाने में जुटी है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पहले भी हो चुका है विवाद जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को संदीप शर्मा के साथ मारपीट हुई थी। दुकान पर ताला लगाने को लेकर दुकान मालिक और संदीप के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद 4 नवंबर को दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User