गोंडा में रामकथा सुनेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:1 लाख श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित; 45 मिनट कार्यक्रम में रहेंगे

Nov 23, 2026 - 22:38
0
गोंडा में रामकथा सुनेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक:1 लाख श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित; 45 मिनट कार्यक्रम में रहेंगे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वह जयप्रभा ग्राम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल होंगे। इस दौरान कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से कथा सुनेंगे और वहां मौजूद एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। सोमवार देर रात उपमुख्यमंत्री कार्यालय विधान भवन, लखनऊ की ओर से जिले के अधिकारियों को उनके कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी किया गया। दोपहर 2:10 बजे जयप्रभा ग्राम पहुंचेंगे जारी कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर 1:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 2:10 बजे जयप्रभा ग्राम स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय कर 2:20 बजे कथा स्थल पहुंचेंगे। 45 मिनट कथा सुनेंगे, श्रद्धालुओं को करेंगे संबोधित दोपहर 2:20 बजे से 3:05 बजे तक उपमुख्यमंत्री श्रीश्यामा श्याम जू ट्रस्ट एवं श्रीचित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होंगे। इस दौरान वह सुविख्यात कथावाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का श्रवण करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 3:10 बजे जयप्रभा ग्राम हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। हेलीकॉप्टर नहीं उड़ने से रविवार को टल गया था दौरा उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के आयोजक महंत आलोक दास ने बताया कि ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम पहले रविवार 22 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाने के कारण दौरा स्थगित हो गया था। उन्होंने बताया कि अब मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कथा में शामिल होंगे। उनके आगमन को आयोजकों और श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य की बात बताया। महंत आलोक दास के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का सनातन धर्म के प्रति गहरा लगाव रहा है और वह धार्मिक आयोजनों में निरंतर सहभागिता करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User