स्किल ट्रेनिंग सेंटर के लिए 25 एकड़ देगा GIDA:प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मिला अनुमोदन; जल्द लांच होगी आवासीय योजना

Nov 23, 2026 - 22:38
0
स्किल ट्रेनिंग सेंटर के लिए 25 एकड़ देगा GIDA:प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मिला अनुमोदन; जल्द लांच होगी आवासीय योजना
जिले में प्रस्तावित सरदार बल्लभभाई पटेल स्किल ट्रेनिंग एवं रोजगार सेंटर के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) में जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। कमिश्नर इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न प्राधिकरण की 65वीं बोर्ड बैठक में इस सेंटर के लिए 25 एकड़ जमीन देने को मंजूरी दे दी गई है। यहां औद्योगिक इकाइयों के जरूरत के अनुसार युवाओं को अलग-अलग ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जाएगा। GIDA की फैक्ट्रियों में ही उन्हें रोजगार भी मिल सकेगा। GIDA बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बनकर तैयार फ्लैटेड फैक्ट्री एवं चकभोप आवासीय योजना के ब्रोशर का प्रस्ताव मंजूर किया गया। यानी जल्द ही फ्लैटेड फैक्ट्री के आवंटन के लिए आवेदन निकाले जाएंगे। इसी तरह चकभोप में आवासीय योजना भी लांच की जाएगी। यहां प्लॉट व फ्लै, दोनों ही प्रकार की संपत्तियां उपलब्ध रहेंगी। इसी के साथ सेक्टर 25 में प्रस्तावित चकभोप आवासीय योजना में उपलब्ध संपत्तियों की कीमत को लेकर कास्टिंग कमेटी की ओर से संस्तुत की गई दरों को मंजूरी दे दी गई। फ्लैटेड फैक्ट्री की दरें भी मंजूर कर ली गई हैं। GIDA में भूमि का आवंटन कराने वालों के लिए ऑपरेशन समय में बढ़ोततरी करने को लेकर शासन की ओर से जारी नीति को अंगीगृत कर लिया गया। भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्या) के लिए भूमि आरक्षित करने के प्रस्ताव को भी सहमति दे दी गई। यहां 120 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाना है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी गई। GIDA की नई भवन नियमावली का अनुमोदित किया गया है। GIDA में श्रमिकों के कल्याण के लिए डोरमेट्री बनाई जाएगी। इसके लिए जमीन आरक्षित कर निर्माण करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया था। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया। योजनाओं की प्रगति न बता पाने वालों पर नाराज हुए कमिश्नर कमिश्नर ने GIDA के बाद से अब तक हर वर्ष लैंड बैंक के सापेक्ष आवंटित की गई जमीन के बारे में सूचना मांगी। इसको लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधूरी तैयार कर बैठक में आने वाले एक सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष लैंड बैंक बढ़ाया जाए। जिससे क्षेत्र में नए निवेश को बढ़ावा मिल सके और अधिक से अधिक रोजगार का सृजन हो सके। बैठक में GIDA के सीईओ विशाल कुमार, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव रंजन, नगर आयुक्त अजय जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रामप्रकाश आदि शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User