झांसी में नाबालिग छात्रा से रेप केस में पति-पत्नी गिरफ्तार:महिला के भाई ने दरिंदगी कर अश्लील फोटो वायरल किए
झांसी में नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने आरोपी की बहन और जीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। पूरा मामला एरच थाना क्षेत्र का है। कोंच में होटल में रेप किया पीड़िता की मां ने 5 नवंबर को पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को मुख्य आरोपी मनोज की बहन मीरा एवं उसका पति अशोक कुशवाहा बहला फुसलाकर अपने घर लेकर गए थे। यहां आरोपी मनोज ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। मीरा और अशोक ने साजिश रचकर छात्रा को अपने घर बुलाया था। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 22 अक्टूबर को अशोक और मनोज पीड़िता को कोंच ले गए। यहां मनोज ने होटल में छात्रा के साथ रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। आरोपी ने इसे वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 5 नवंबर को मुख्य आरोपी मनोज समेत मीरा और अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया था। मुख्य आरोपी मनोज पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ गरौठा पीयूष पांडेय ने बताया कि साजिशकर्ता दंपती मीरा और अशोक मंगलवार को कानपुर-झांसी हाइवे पुल के नीचे फतेहपुर बाईपास से गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)