पूर्व विधायक छाबी मियां का 92-साल की उम्र में निधन:1985 और 1989 में दो बार जीते थे सादाबाद विधानसभा से चुनाव
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर मुस्तमंद अली खान उर्फ छाबी मियां का मंगलवार शाम करीब 7 बजे 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आगरा के बालूगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सादाबाद क्षेत्र के समर्थक, परिचित और शुभचिंतक आगरा स्थित उनके आवास के लिए रवाना हो गए। लगातार दो बार बने विधायक छाबी मियां सादाबाद की राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने लगातार दो विधानसभा चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1985 में लोकदल के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़कर विधायक बने। वर्ष 1989 में लोकदल का जनता दल में विलय हो गया और चुनाव चिह्न बदलकर चक्र हो गया। इसके बाद भी छाबी मियां ने चुनाव जीता और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। 1991 में 5,015 वोटों से हारे वर्ष 1991 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जनता दल के प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 5,015 मतों से हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को सादाबाद में होगा अंतिम संस्कार बुधवार को सादाबाद में बाग वाली मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
1
Angry
0
Comments (0)