तराई क्षेत्र को मिली भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस:सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत और बरेली के लोगों को सीधा सफर, समय और पैसे की बचत

Sep 26, 2026 - 07:57
0
तराई क्षेत्र को मिली भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस:सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत और बरेली के लोगों को सीधा सफर, समय और पैसे की बचत
उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत और बरेली के लोगों को जल्द ही 'भुज-बरौनी-अमृत भारत एक्सप्रेस' की सुविधा मिलेगी। इस नई ट्रेन से तराई बेल्ट सीधे बिहार और गुजरात से जुड़ जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को आसानी होगी। अभी तक इस क्षेत्र से गुजरात या बिहार जाने वाले यात्रियों को लखनऊ या दिल्ली में ट्रेन बदलनी पड़ती थी। अब सीधी ट्रेन चलने से लोगों के समय और पैसे की बचत होगी, साथ ही यात्रा भी आसान हो जाएगी। इस इलाके के लोग लंबे समय से सीधी ट्रेन की मांग कर रहे थे। इस नई रेल सेवा को शुरू कराने में पीलीभीत-बहेड़ी के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की कोशिशें अहम रही हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर लालकुआँ, मैलानी या कासगंज से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेनों का ठहराव पीलीभीत और पूरनपुर में कराने की मांग की थी। रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है। इससे पहले भी इस क्षेत्र को नांदेड़ एक्सप्रेस और गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं मिल चुकी हैं। नई 'भुज-बरौनी-अमृत भारत एक्सप्रेस' से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User