गोरखपुर में धूप के साथ बढ़ी उमस:अगले 5-7 दिन बदलता रहेगा मौसम, 33°C तक जाएगा पारा

Sep 28, 2026 - 09:30
0
गोरखपुर में धूप के साथ बढ़ी उमस:अगले 5-7 दिन बदलता रहेगा मौसम, 33°C तक जाएगा पारा
गोरखपुर में सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। 22 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने सुबह राहत दी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर तक उमस बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 5 से 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक, अगले 5 से 7 दिनों में मौसम मिला-जुला रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार ज्यादातर दिनों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है। 33 डिग्री तक जा सकता है पारा आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के साथ बारिश पूर्वानुमान के मुताबिक सप्ताह की शुरुआत में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बारिश होने के भी आसार हैं। सप्ताह के मध्य तक बारिश की गतिविधि कम होने के साथ मौसम कुछ स्थिर हो सकता है, हालांकि हल्के बादल बने रहेंगे। 90% तक पहुंच सकती है नमी नमी का स्तर 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। इससे उमस बनी रहेगी और तापमान सामान्य होने के बावजूद गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। मानसून का असर पूरी तरह खत्म नहीं होने के कारण अगले कुछ दिनों में अचानक बारिश और मौसम में बदलाव की स्थिति बन सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User