गोरखपुर में 'डिस्कवर गोरखपुर' टूर पैकेज लॉन्च:3 दिन में शहर की पूरी सैर, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
गोरखपुर तेजी से उभरता हुआ टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर रॉयल टूर ग्रुप ने “डिस्कवर गोरखपुर - 2 नाइट्स एंड 3 डेज” टूर पैकेज लॉन्च कर शहर को नई पहचान देने की कोशिश की है। इस खास कार्यक्रम में सांसद रवि किशन, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। दरअसल, इस टूर पैकेज को इस तरह डिजाइन किया गया है कि महज 2 रात और 3 दिन में पर्यटक गोरखपुर की पूरी झलक देख सकें। यात्रा में गोरखनाथ मंदिर की आस्था, रामगढ़ ताल की खूबसूरती, गीता प्रेस की आध्यात्मिक विरासत, बौद्ध संग्रहालय का इतिहास और टेराकोटा कला की अनोखी दुनिया को करीब से दिखाया जाएगा। साथ ही लोकल मार्केट और पारंपरिक संस्कृति से भी पर्यटकों को जोड़ा जाएगा। सिर्फ घूमना नहीं, अनुभव मिलेगा इस पहल का मकसद सिर्फ सैर-सपाटा नहीं, बल्कि गोरखपुर की संस्कृति, कला और विरासत को एक “एक्सपीरियंस पैकेज” के रूप में पेश करना है। पर्यटक यहां के धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोकल लाइफस्टाइल और ट्रेडिशन को भी महसूस कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद रवि किशन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गोरखपुर में तेजी से विकास हुआ है, जिससे पर्यटन की संभावनाएं काफी बढ़ी हैं। ऐसे पैकेज शहर को देश ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल टूरिज्म मैप पर भी मजबूत पहचान दिलाएंगे। लोकल बिजनेस को मिलेगा बूस्ट रॉयल टूर ग्रुप के अहमद माज ने बताया कि उनकी कंपनी पिछले 17 वर्षों से पर्यटन क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही प्लानिंग और बेहतर सुविधाओं के जरिए बड़े स्तर पर विकसित किया जा सकता है। इस टूर पैकेज से सिर्फ पर्यटन ही नहीं, बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा। ज्यादा पर्यटक आने से होटल, रेस्टोरेंट, लोकल दुकानदार और कलाकारों की आय बढ़ेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। रॉयल टूर ग्रुप ने साफ किया कि उनका लक्ष्य गोरखपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करना है। यह पैकेज उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)