गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटते VIDEO वायरल:जांच में फेक निकला, लाइक व्यूज पाने के चक्कर में की शरारत, पकड़े गए 2 युवक

Sep 27, 2026 - 18:03
0
गोरखपुर में दरोगा को जूते से पीटते VIDEO वायरल:जांच में फेक निकला, लाइक व्यूज पाने के चक्कर में की शरारत, पकड़े गए 2 युवक
गोरखपुर में पुलिस पीटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक दरोगा की वर्दी पहने व्यक्ति की जूते से पिटाई करता दिख रहा है। पुलिस टीम ने जब इस वायरल वीडियो की जांच की तो फेक निकला। लाइक और व्यूज पाने की चक्कर में वीडियो बनाया गया है। जिससे पुलिस की छवि भी खराब हो रही है। इस घटना को संज्ञान में लेकर शाहपुर और साइबर पुलिस वीडियो बनाने वाले की तलाश में जुट गई है। यह वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र में बनाया गया है। तस्वीरों में देखिए वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्टिव हुई पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शनिवार को यह वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक जो काली सदरी और वाइट शर्ट पहने हुए है। वह नौका विहार की एक स्टंट की घटना को बताकर एक पुलिस को गालियां दे रहा है। इस दौरान एक बाइक पर दरोगा की वर्दी और टोपी पहने व्यक्ति आता है। जिसे रोककर वह घटना की याद दिलाता है। जिसके बाद वर्दी पहनने वाला व्यक्ति बाइक से उतरकर उसे गालियां देने लगता है। युवक बोलता है कि मेरे पिता को थाने ले जाकर क्यों बैठाए थे। इसपर वर्दी धारी कहता है कि जब तुम घर पर नहीं मिले तो पिता को ही उठाकर ले जाना पड़ा। इसके बाद युवक और दरोगा के बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो जाती है। युवक वर्दीथारी को जूते से पिटता है, गालियां देता है। कुछ लोग वहां आकर बीच बचाव भी करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User