ढाई घंटे से तेज बारिश; अगले 3 घंटे का अलर्ट:40 किमी की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी, 65 घंटे की बारिश से फसलों को नुकसान
गोंडा में रविवार दोपहर 3:30 बजे से मौसम फिर बदल गया। हल्की हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब ढाई घंटे से जारी है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और मध्यम से तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सुबह मौसम साफ होने से मिली थी राहत इससे पहले गोंडा में करीब 65 घंटे लगातार बारिश हुई थी। रविवार सुबह 8 बजे तक हुई बारिश में करीब 170 एमएम पानी दर्ज किया गया था। इससे किसानों की हजारों बीघा फसल प्रभावित हुई थी। सुबह मौसम साफ होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर में फिर बारिश शुरू होने से परेशानी बढ़ गई। सामान्य से 2 प्रतिशत कम हुई बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2026 से रविवार शाम 5 बजे तक गोंडा में सामान्य तौर पर 854.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इसके मुकाबले अब तक 836.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश से करीब 2 प्रतिशत कम है। आपदा विभाग की टीम लगातार निगरानी में जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह मौसम साफ था, लेकिन दोपहर 3:30 बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि आपदा विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी होने पर तत्काल मदद मिल सके। दिक्कत होने पर कंट्रोल रूम में करें शिकायत प्रशासन ने लोगों से मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की अपील की है। किसी भी तरह की समस्या होने पर आपदा कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आपदा विभाग की टीमें भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)