गोविंदपुरम चाकूबाजी में दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद:पुलिस ने गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से पकड़ा, घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में 24 सितंबर की रात दो परिचित युवक समूहों के बीच हुए विवाद में हर्ष चौधरी को चाकू मारने के मामले में पुलिस ने अब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है। घटना 24 सितंबर की रात गोविंदपुरम क्षेत्र में हुई थी। दो परिचित युवक समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान हर्ष चौधरी के पेट में चाकू मार दिया गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चाकू लगने के बाद एक युवक हर्ष को पकड़कर ले जाता दिखाई दे रहा है। हर्ष के पेट से काफी खून निकल रहा था। मौके पर जुटी भीड़ में से एक युवक ने अपनी शर्ट उतारकर उसके घाव पर लगाई और खून रोकने का प्रयास किया। इसके बाद हर्ष का साथी उसे स्कूटी से करीब चार किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर गया था। मामले में बादल, मारूफ, फरमान, जुनैद समेत सात नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों सुमित, देवराज और समीर को हिरासत में लिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, रविवार को सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गोविंदपुरम बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अन्य युवकों के साथ विवाद में शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)