बारिश और तेज हवा से धान-गन्ने की फसल बिछी:जलभराव से दलहन-तिलहन और सब्जियों में सड़न का खतरा, सोमवार से होगा नुकसान का सर्वे
बरेली में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले में धान की तैयार फसल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई इलाकों में तेज हवा और बारिश से धान की बालियों समेत पूरी फसल खेत में बिछ गई है। खेतों में पानी भरा होने से गिरी फसल के दाने खराब होने और गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। करीब 1.25 लाख हेक्टेयर में खड़ा गन्ना भी कई जगह गिर गया है। जलभराव से दलहन, तिलहन और सब्जियों में सड़न का खतरा बढ़ गया है। कृषि विभाग सोमवार से विकासखंड स्तर पर टीमें भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराएगा। उप कृषि निदेशक ओपी मिश्र ने किसानों से खेतों से पानी निकालने की अपील की है। उन्होंने फसल बीमा कराने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर नुकसान की सूचना देने को कहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)