हापुड़ में सांकेतिक भाषा सप्ताह शुरू, जागरूकता रैली निकाली:SP बोले, मूक-बधिर वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का अभियान

Sep 27, 2026 - 14:45
0
हापुड़ में सांकेतिक भाषा सप्ताह शुरू, जागरूकता रैली निकाली:SP बोले, मूक-बधिर वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का अभियान
हापुड़। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा सप्ताह रविवार को शुरू हुआ। इसका मकसद मूक-बधिर वाहन चालकों को जागरूक करना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानज्य सिंह ने उनके वाहनों पर सांकेतिक भाषा के चिन्ह लगाए। इस दौरान वाहनों पर विशेष चिन्ह लगाए गए। नगर पालिका परिषद हापुड़ से जागरूकता वाहन रैली निकाली गई, जिसे पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई। रैली में मूक-बधिर वाहन चालकों की पहचान और उनके वाहनों पर लगे खास चिन्हों की जानकारी दी गई।अभियान में बताया गया कि सड़क पर मूक-बधिर वाहन चालकों के प्रति खास सावधानी और सहयोग जरूरी है। उनके चिन्ह बताते हैं कि चालक सुन या बोल नहीं सकता, इसलिए हॉर्न के बजाय संकेतों से बरतें सावधानी। रैली नगर पालिका से शुरू होकर अतरपुरा चौराहा, रेलवे रोड, फ्री गंज रोड, तहसील चौराहा गढ़ रोड होते हुए नगर पालिका परिसर पर समाप्त हुई। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानज्य सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ नियमों की जागरूकता नहीं, बल्कि मूक-बधिर वाहन चालकों के प्रति समाज में सहयोग और संवेदनशीलता लाना है। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी, सीओ दीपक चतुर्वेदी, TSI नरेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User