बिजली के खंभे में उतरे करंट से युवक की मौत:ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहा- पहले भी की थी शिकायत

Sep 27, 2026 - 18:03
0
बिजली के खंभे में उतरे करंट से युवक की मौत:ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, कहा- पहले भी की थी शिकायत
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर गांव में रविवार को बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मिर्जापुर जागीर निवासी कृपाल सिंह (रूम सिंह के बेटे) पिछले पांच साल से एसआर में नौकरी कर रहे थे। रविवार को ड्यूटी से लौटते समय वह घर के पास पहुंचे। तभी पड़ोस के बिजली खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने कृपाल को खंभे से अलग कर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली खंभों और लाइनों की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत और बिजली विभाग से कई बार शिकायत की थी। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मामले की जांच और खराब बिजली व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User